गुड़गांव, मार्च 25 -- गुरुग्राम। जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में 1 अप्रैल को राज्यस्तरीय मेगा पीटीएम का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इस बार पीटीएम को विशेष रूप से प्रभावी बनाने के लिए जिला, खंड और क्लस्टर स्तर के अधिकारी स्कूलों का दौरा करेंगे और पूरे कार्यक्रम की सख्त मॉनिटरिंग करेंगे। इस दौरान अधिकारी न केवल व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे, बल्कि अभिभावकों से सीधे संवाद कर बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार और स्कूल व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी जुटाएंगे। विभाग का लक्ष्य है कि हर स्कूल में होने वाली गतिविधियों पर प्रशासन की नजर रहे। पीटीएम के बाद प्रत्येक विद्यालय को ऑनलाइन रिपोर्टिंग करना अनिवार्य होगा। इसके लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से डेटा भरा जाएगा, जो निपुण हरियाणा प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस डिजिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.