बेगुसराय, अगस्त 18 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। मंडल रेल प्रबंधक अमित शरण के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के निर्देशन में सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सघन जांच अभियान जारी है।

जांच अभियान का विवरण सोमवार को सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मानसी, खगड़िया, नवगछिया स्टेशन पर एवं ट्रेनों में विशेष मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान में टिकट जांच कर्मियों, रेलवे सुरक्षा बल तथा वाणिज्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से सघन जांच की। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार ने बताया कि इस अभियान के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना उचित प्राधिकरण के यात्रा करने वाले 1,956 यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उनसे 18 लाख 30 हजार 665 रुपए रेल राजस्व प्राप्त हुए। चालू अगस्त माह में 17 तारीख तक सोनपुर मंडल द...