मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 796 यात्री पकड़े गए
कोडरमा, जुलाई 4 -- कोडरमा। धनबाद रेल मंडल द्वारा शनिवार को कोडरमा स्टेशन समेत मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर बड़े पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान दिन-रात सुनियोजित तरीके से संचालित किया गया, ताकि बिना टिकट और नियमों का उल्लंघन कर यात्रा करने वाले यात्रियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने बताया कि 4 जुलाई को चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान कुल 796 यात्रियों को पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, उचित यात्रा प्राधिकार (अनियमित टिकट) के बिना सफर करने वाले तथा बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.