मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1140 यात्री पकड़े गए, 7.40 लाख रुपये जुर्माना
कोडरमा, मई 14 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। धनबाद मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को धनबाद मंडल द्वारा विशेष मेगा टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया। यह अभियान सुनियोजित तरीके से दिन-रात चलाया गया। जांच अभियान के दौरान कुल 1140 यात्रियों को पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री, बिना उचित प्राधिकार यात्रा करने वाले यात्री तथा बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे। अभियान के दौरान यात्रियों से 7 लाख 40 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। साथ ही पकड़े गए यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई। चेकिंग टीमों द्वारा विभिन्न स्टेशनों के अलावा कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन जांच की गई। धनबाद मंडल ने स्पष्ट किया है कि टिकट जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.