कोडरमा, फरवरी 26 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। धनबाद मंडल द्वारा बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि गुरुवार को कोडरमा सहित धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष जांच अभियान में कुल 500 यात्रियों को पकड़ा गया। जांच के दौरान पकड़े गए यात्रियों से कुल 2,44,517 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। साथ ही सभी यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई। मोहम्मद इकबाल ने कहा कि रेलवे राजस्व की सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए धनबाद मंडल द्वारा नियमित रूप से टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में भी इस तरह की सघन जांच अभियान जारी रहेगा, ताकि बिना टिकट य...