कोडरमा, मार्च 21 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। धनबाद मंडल में शनिवार को व्यापक स्तर पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पूर्व निर्धारित योजना के तहत दिन-रात संचालित किया गया, जिसमें रेलवे के विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में सघन जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 594 यात्रियों को पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के सफर करने वाले तथा बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे। जांच टीम ने सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए यात्रियों से जुर्माना वसूला। इस कार्रवाई के तहत कुल 3 लाख 4 हजार 220 रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। साथ ही पकड़े गए यात्रियों को भविष्य में नियमों का पालन करते हुए उचित टिकट के साथ यात्रा करने की सख्त हिदायत दी गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए वर...