हापुड़, जून 19 -- जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट हापुड़ में मेगा जॉब फेयर का आयोजन हुआ। जिसमें 350 से अधिक युवाओं को रोजगार मिला। नौकरी मिलने के बाद युवाओं के चेहरे खिल उठे। मेगा जॉब फेयर में सुबह से ही विद्यार्थियों, स्नातकों और पूर्व छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेगा जॉब फेयर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़ना, उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उनके करियर को नई दिशा देना तय किया गया। जॉब फेयर में 40 से अधिक राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां शामिल हुईं। संस्थान के सचिव डॉ.रोहन सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.आयुष सिंघल ने कहा कि मेगा जॉब फेयर में अनेक युवाओं को रोजगार मिला है। यह भी पढ़ें- मेगा जॉब फेयर में युवाओं को मिली नौकरी, खिले चेहरे कॉलेज के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...