मेगा जागरूकता अभियान में ग्रामीणों मिली कानून की जानकारी
लोहरदगा, अगस्त 26 -- लोहरदगा, संवाददाता।जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के द्वारा नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण के तहत बुधवार को लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत हिसरी पंचायत के ऊपर हिसरी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी निशा कुमारी, कलिंदर उरांव, कलावती उरांव और बबलू भगत ने ग्रामीणों को नालसा और झालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, वीर परिवार सहायता योजना, नालसा जागृति योजना, नालसा डॉन योजना समेत अन्य जनकल्याणकारी और विधिक सहायता योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता प्राप्त करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.