अयोध्या, अगस्त 13 -- अयोध्या, संवाददाता। आने वाले दिनो में मण्डल स्तरीय मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारी को लेकर मण्डलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में बैक अधिकारियों के साथ समीक्षा एवं नियोजन बैठक आयुक्त कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें मंडल के पांचो जनपदों में प्रत्येक को एक हजार करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधकों तथा यूको बैंक के अंचल प्रमुख सहित विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही अयोध्या, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर एवं अमेठी के अग्रणी जिला प्रबंधक तथा अयोध्या जनपद में कार्यरत सरकारी एवं निजी क्षेत्र के बैंकों के जिला समन्वयक भी उपस्थित रहे। मंडलायुक्त राजेश कुमार ने सभी बैंकि...