मुजफ्फर नगर, मार्च 21 -- मुजफ्फरनगर शुक्रवार को उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पावर कॉरपोरेशन के द्वारा मेगा कैंप का आयोजन टाउन हाल में किया। मेगा कैंप में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुना है। मेगा कैंप में करीब 108 शिकायतों का निस्तारण किया। वहीं 122 उपभोक्ताओं के मोबाइल पर यूपीपीसीएल स्मार्ट मीटर एप इंस्टॉल किया।विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु एक 'मेगा कैंप का आयोजन किया। टाउन हॉल में पावर कॉरपोरेशन का मेगा कैंप सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चला है। मेगा कैंप में सभी उपभोक्ताओ के विद्युत बिल जमा करने, बिल संशोधन, नये संयोजन निर्गत करने, सोलर सम्बन्धी शिकायतें, लोड बढ़ाने, मीटरिंग संबंधी समस्याएं एवं अन्य वाणिज्यिक शिकायतों का निस्तारण किया गया। मेगा कैम्प में 25 शिकायतें बिल संशोधन, 76 शिकायत...