गोंडा, फरवरी 19 -- गोंडा, विधि संवाददाता। आगामी 22 फरवरी को आयोजित होने वाले बृहद मेगा कैंप में दो हजार से ज्यादा लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। सिविल जज सीनियर डिवीजन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव अपेक्षा सिंह ने बताया कि मेगा कैंप वेंकटाचार्य क्लब के मैदान में आयोजित होगा। जिसमें दो हजार से ज्यादा लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। लाभार्थियों की सूची और अन्य विवरण सभी विभागों से प्राप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि एक ही जगह पर एक ही समय हजारों लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने का लक्ष्य है। प्रभारी सचिव ने बताया कि मेगा कैंप के प्रचार प्रसार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वालेंटियर्स को लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...