चंदौली, जनवरी 23 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर ग्राम पंचायत डुमरी में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभाग के समन्वय से सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसमें बच्चों व महिलाओं से संबंधित योजना जैसे मुख्य मंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना, श्रमिक पंजीकर, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जॉब कार्ड लाभ की जानकारी देकर पात्र लाभार्थी को योजनाओं से जोड़ा गया। मेगा कैंप में एडीओ पंचायत अरविन्द सिंह ने बताया कि सरकार ने बाल श्रम, बाल विवाह रोकथाम के लिए बच्चों सम्बन्धी योजनाएं चलाई जा रही जिससे कोई भी बच्चा श्रम न करे उसका विवाह न हो और वो अपनी शिक्षा पूर्ण करे। इनके अलाव...