मेगा कैंप में आयी 94 शिकायतों में 62 का हुआ तुंरत निस्तारण
बरेली, मई 16 -- मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से शुक्रवार को मेगा कैंप का आयोजन अलग-अलग उपखंडों में किया गया। इसमें उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि कैंप में बिल जमा कराने, बिल संशोधन, नए संयोजन, लोड बढ़ाने, मीटर बदलने और अन्य वाणिज्यिक समस्याओं के निस्तारण की व्यवस्था की गई थी। कैंप में कुल 94 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 62 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इज्जतनगर में 15 में से 13, बहेड़ी में 21 में से 19, आंवला में 13 में से 10 और किला उपकेन्द्र में 45 में से 20 शिकायतों का समाधान किया गया। यह भी पढ़ें- पांच महीने में 35 हजार से 11 लाख पहुंच गया बिजली का बिल सबसे अधिक 42 शिकायतें किला उपकेन्द्र में 1912 हेल्पलाइन पर पंजीकृत थीं। कैंप के दौरान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.