गोंडा, जनवरी 30 -- गोंडा, विधि संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जनपद न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह के निर्देशन में 22 फरवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। सिविल जज सीनियर डिवीजन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव अपेक्षा सिंह ने बताया कि पात्र व्यक्तियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए इस मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मेगा कैंप में जिला प्रशासन के सहयोग से 40 से ज्यादा विभागों से लाभार्थियों को चिन्हित करके उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को अंबेडकर चौराहा स्थित वेंकटाचार्य क्लब में मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.