मेक इन इंडिया पहल पर राहुल ने साधा निशाना
नई दिल्ली, जुलाई 6 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की दो प्रमुख पहल मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल सिर्फ नारा बनकर रह गई हैं। इसके साथ उन्होंने एमएसएमई विरोधी नीतियों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां छोटे उद्योगों का गला घोंट रही हैं। जयपुर में स्थानीय बस और ट्रक बॉडी बिल्डर्स की फैक्टरी का दौरा करने के बाद राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने कहा कि फैक्ट्रियों में मेहनत और हुनर से भारत का भविष्य गढ़ने वाले कारीगर देश की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। लेकिन सरकार की नीतियां इन उद्योगों के खिलाफ हैं। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में परिवहन मंत्रालय के बनाए हुए कुछ नियम देशभर के छोटे बस और ट्रक बॉडी निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.