नई दिल्ली, जून 12 -- फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ। टूर्नामेंट का पहला मैच सह मेजबान मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। मेक्सिको ने 2-0 से इस मैच को अपने नाम कर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया। हालांकि मैच के दौरान कुल तीन रेड कार्ड दिए गए, जो चर्चा का विषय बने। मेक्सिको के लिए जहां जूलियन क्विनोन्स (9वें मिनट) और राउल जिमेनेज (67वें मिनट) ने गोल किए, वहीं उनके साथी खिलाड़ी सीजर मोंटेस को 92वें मिनट में मैदान से बाहर भेज दिया गया। इसके बाद साउथ अफ्रीका के दो खिलाड़ियों - स्फेफेलो सिथोले और थेम्बा जवाने - को भी रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में मेक्सिको की जीत की संभावना सबसे ज्यादा मानी जा रही थी। इसकी वजह यह है कि एस्टाडियो एज्टेका में उन्हें 80,824 घरेलू समर्थकों का जबरदस्त स...