रांची, दिसम्बर 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। जेवीएम श्यामली के खेल उत्सव परवाज-2025 का शुभारंभ बुधवार को मेकॉन स्टेडियम में हुआ। 20 दिसंबर तक चलने वाले इस खेल उत्सव में विद्यालय के चार सदनों दयानंद, राजेंद्र, टैगोर और तिलक सदन के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन ट्रैक और फील्ड स्पर्द्धाओं में खिलाड़ियों ने पूरा जोश दिखाया। 3000 मीटर की दौड़ में देवर्ष पांडेय ने प्रथम, सौम्य प्रकाश ने द्वितीय और फरहान आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और रिले रेस (4x100) में छात्रों ने अपनी गति और फुर्ती का लोहा मनवाया। फील्ड इवेंट्स में शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद और भाला फेंक में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्राचार्य समरजीत जाना, उप प्राचार्य बीएन झा, संजय कुमार, अनुपमा, प्रभाग प्रभारी शैलेश्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.