मेकॉन में 33 केवी पावर हाउस का शुभारंभ
रांची, सितम्बर 8 -- रांची। मेकॉन में नवनिर्मित 33 केवी पावर हाउस का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। सीएमडी संजय वर्मा ने इसका उद्घाटन किया। यह नया 33 केवी पावर हाउस मेसर्स गिरी इंटरप्राइजेज द्वारा निर्मित किया गया है। इस पावर हाउस के शुभारंभ से मेकॉन परिसर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय एवं सुचारु बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इस अवसर पर मेकॉन के निदेशकगण मुकेश कुमार, अमित राज, जयंत झा, राजीव खिलन सहित विद्युत विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- GMP पहुंचा 196 रुपये, आज से खुल गया 1055.74 करोड़ रुपये का IPO
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.