सीवान, मार्च 9 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के सदर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सदर अस्पताल की वित्तीय प्रबंधन प्रणाली पर अब तक मेकर पहचान नहीं बनने के कारण कई प्रकार के भुगतान कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में सदर प्रखंड पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया गया है व शीघ्र समाधान की मांग की गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्ति के करीब है, लेकिन अभी तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर प्रखंड की वित्तीय प्रबंधन प्रणाली पर मेकर पहचान उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसके कारण आशा कार्यकर्ताओं, सहायक नर्स, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न प्रकार के भुगतान लंबित पड़े हुए है...