नई दिल्ली, जून 1 -- Welcome to the Jungle Song: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टु द जंगल' सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन में मेकर्स और एक्टर्स पूरी जान झोंक रहे हैं। टीजर और ट्रेलर के बाद अब फिल्म के गाने भी रिलीज होने शुरू हो गए हैं। ट्रेलर में ही इस बात का अंदाजा लग गया था कि इस पार्ट में पार्ट-1 वाल ही टाइटल सॉन्ग रीमेक करके वापस लाया जा रहा है, और अब 'एक ऊंचा लंबा कद' सॉन्ग को भी मेकर्स ने नए वीडियो और मामूली बदलावों के साथ रिलीज कर दिया है। दूसरा रीमेक सॉन्ग आने के बाद दर्शकों में खुशी से ज्यादा गुस्सा देखने को मिला। मिनटों में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई।ट्रोल हुआ अक्षय कुमार का नया गाना अक्षय कुमार ने फिल्म का यह गाना अपनी X पोस्ट पर शेयर करते हुए लिखा, 'आपने इसे एक बार...