मधेपुरा, जून 20 -- बिहारीगंज निज प्रतिनिधि बिहारीगंज रेलवे स्टेशन से दक्षिण ओर बसा मोहल्ला मेंही नगर के निवासी सड़क और नाले जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। हथिऔन्धा पंचायत के वार्ड- तीन अन्तर्गत आने वाला इस मोहल्ले में पचास साल से भी पूर्व से लोग बसे हैं। इस मोहल्ले की आबादी 600 -700 से अधिक है और यह लगातार विकसित भी हो रहा है। पर मोहल्ले में ना ही ढंग की सड़क है और न हीं जल निकासी के लिए नाले की सुविधा ही है। हद तो यह कि मोहल्ले में जाने के लिए संपर्क सड़क तक नहीं है। मोहल्ले का किसी मुख्य सड़क से जुड़ाव नहीं है। मोहल्ले से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की दूरी 300 से 400 मीटर है। सड़क संपर्क नहीं रहने से अस्पताल आने में भी रेल परिक्षेत्र होते हुए कई गुणा अधिक दूरी तय करना पड़ता है। बिहारीगंज रेलवे रैक प्वाइंट को जोड़ने वाली पीसीसी ...