आजमगढ़, मार्च 11 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। करौती गांव स्थित गिरीश्वर महादेव मंदिर में चल रहा सुंदर कांड और हनुमान चालीसा पाठ मंगलवार को यज्ञ में आहुति के साथ पूरा हो गया। चैत्र मास के कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि पर मंगलवार को सुंदरकांड के साथ हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। पंडित विनय पांडेय ने कहा कि चैत्र मास में सुंदरकांड का पाठ करने से भगवान राम और हनुमानजी की कृपा से मन को शांति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चतुर्वेदी, परितोष चतुर्वेदी, सतीश चतुर्वेदी, रामा बाबा, अमित चतुर्वेदी, प्रधान मुकुटधारी यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...