मेंहनगर में वृद्ध का सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी
आजमगढ़, मार्च 30 -- मेंहनगर । स्थानीय कस्बा के मेंहनगर-खरिहानी मार्ग पर सोमवार की सुबह 62 वर्षीय वृद्ध का सड़क किनारे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खबर मिलने से मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों ने शव की शिनाख्त राजेंद्र यादव ग्राम हटवा खालसा थाना मेंहनगर निवासी के रूप में की। परिजन का कहना है कि राजेंद्र यादव रविवार की सुबह घर से मेंहनगर बाजार जाने के लिए निकले। रात तक वे घर नहीं आए तो परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.