आजमगढ़, मई 28 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहनगर में रेलवे जंक्शन बनाने की मांग अब आंदोलन का रूप लेती जा रही है। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना को मंजूरी दिलाने के लिए रेलवे संघर्ष समिति ने आगामी एक जून को बड़े जनअभियान का एलान किया है। सुबह आठ बजे कस्बे के निरंजन कुटी (खाकी बाबा स्थान) से हस्ताक्षर अभियान और मौन जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर रेल लाइन और जंक्शन निर्माण की मांग उठाई जाएगी। रेलवे संघर्ष समिति के संयोजक किसान नेता एवं निवर्तमान जिलामंत्री महेंद्र मौर्य ने बताया कि औड़िहार,मेहनाजपुर,तरवां,मेंहनगर,रानी की सराय,आजमगढ़ से गोरखपुर तक प्रस्तावित रेल लाइन को आगामी बजट सत्र 2027 में स्वीकृति दिलाने के उद्देश्य से यह आंदोलन शुरू किया गया है। यह भी पढ़ें- मुंडेश्वरी धाम में विकास के कई काम रह गए अधूरे सम...