मेंहनगर में नालों की सफाई शुरू
आजमगढ़, जून 29 -- मेंहनगर, हिदुस्तान संवाददाता। आखिरकार नगर पंचायत प्रशासन की तंद्रा टूटी और मानसून से पहले नगर के जाम नाले-नालियों की सफाई का अभियान शुरू करा दिया गया। सफाई कार्य शुरू होने से नगरवासियों ने राहत की सांस ली। हिन्दुस्तान ने 28 जून के अंक में 'मानसून से पहले सड़कों पर बह रहा पानी' शीर्षक से नगर की जलनिकासी व्यवस्था की बदहाली को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया और रविवार को सफाईकर्मियों की टीम लगाकर नाले-नालियों की सफाई का अभियान शुरू कराया।अभियान के तहत नगर के वार्ड हजरतनगर और हरिबंश नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाम नालों की सफाई कराई गई। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अशोक दूबे ने सफाई नायकों और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया। सफाईकर्मी नालो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.