नई दिल्ली, अगस्त 18 -- बालों में हल्का ब्राउनिश टिंट काफी खूबसूरत लगता है। लेकिन केमिकल्स के डर की वजह से कई बार हेयर कलर कराने से लोग बचते हैं? ऐसे में अक्सर लोग कोई नेचुरल विकल्प ढूंढते हैं, जो बालों को सुंदर कलर भी दे और कोई भी नुकसान ना करे। हीना यानी मेहंदी पाउडर से बना ये हेयर पैक आपको ऐसा ही खूबसूरत ब्राउन कलर देगा, साथ ही उन्हें मजबूत बनाए रखने में भी हेल्प करेगा। मेंहदी पाउडर का इस्तेमाल सदियों से बालों को कलर करने में किया जाता रहा है। वहीं इसका पेस्ट बनाते हुए अगर आप कुछ चीजें और एड कर दें, तो बहुत ही सुंदर ब्राउनिश शाइन आपके बालों में आ सकती है। महीने भर में एक बार इस तरह हीना लगाकर आप अपने बालों को नेचुरली शाइनी और सुंदर बनाए रख सकते हैं।ब्राउन कलर के लिए बनाएं मेहंदी का पेस्ट बालों में हल्का ब्राउनिश टिंट चाहते हैं तो मेंहदी...