नई दिल्ली, जून 30 -- कोई भी स्पेशल मौका तब तक अधूरा ही रहता है, जबतक घर की सभी लड़कियां और महिलाएं हाथों में मेंहदी ना लगा लें। हर तीज-त्यौहार पर यही सिलसिला चलता है। आने वाले दिनों में कई त्योहार, शादी और एंगेजमेंट जैसे फंक्शन आने वाले हैं; ऐसे में मेंहदी के डिजाइन आप भी खोज रही होंगी। मेंहदी के सुंदर-सुंदर पैटर्न इंटरनेट पर आसानी से मिल तो जाते हैं, लेकिन इन्हें बनाना बड़ा मुश्किल होता है। खासकर अगर आप ज्यादा मेंहदी लगाना नहीं जानती हैं, तब तो कोई भी डिजाइन मुश्किल से ही बनता है। लेकिन क्या हो अगर आप बहुत ही सुंदर मेंहदी का डिजाइन फटाफट लगा लें? जी हां, एक वायरल इंटरनेट हैक से आप फ्लोरल मेंहदी डिजाइन आसानी से बना सकती हैं, भले ही मेंहदी लगाने में आपका हाथ साफ ना हो। बस आपके स्टेप बाय स्टेप ये तरीका फॉलो करना है।सदाबहार के फूलों से बनाएं...