गोंडा, जनवरी 21 -- गोंडा। शहर के एलबीएस पीजी कॉलेज मे बुधवार को पाठ्य-सहगामी गतिविधियों के अंतर्गत ललिता सभागार में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का विषय "सांस्कृतिक विरासत" रखा गया। जिसमें छात्राओं ने भारतीय परंपरा, लोक-कला एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मेहंदी डिज़ाइनों के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न संकायों से कुल 210 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं की रचनात्मकता, कलात्मक दृष्टिकोण एवं सांस्कृतिक चेतना ने पूरे सभागार को जीवंत बना दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अवंतिका जायसवाल, द्वितीय स्थान प्रियंशी साहू और तृतीय स्थान अंशु गोस्वामी ने प्राप्त किया। प्रभारी प्रो. बीपी. सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियाँ छा...