शाहजहांपुर, मार्च 6 -- खुटार, संवाददाता। श्री बाला जी महाराज के प्रस्तावित जागरण को लेकर गुरुवार को खुटार से श्रद्धालुओं का जत्था राजस्थान के मेंहदीपुर धाम के लिए रवाना हुआ। भक्त वहां से पवित्र ज्योति लेकर लौटेंगे, जिसके साथ 7 मार्च को नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुबह से ही मैलानी रोड पर बुझिया गांव के पास स्थित प्राचीन बाला जी धाम मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटने लगे थे। मंदिर के महंत नंदन जी महाराज ने पूजा-अर्चना कर भक्तों के जत्थे को रवाना किया। श्रद्धालु शोभायात्रा के रूप में पैदल मैन बाजार होते हुए बंडा चौराहे तक पहुंचे। इसके बाद वे कार, बस और अन्य निजी वाहनों से राजस्थान के मेंहदीपुर धाम के लिए रवाना हो गए।मंदिर के मुख्य सेवादार पवन पांडेय ने बताया कि श्रद्धालु 7 मार्च को ज्योति लेकर वापस लौटेंगे। उसी दिन ज्योति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.