बलरामपुर, अप्रैल 3 -- उतरौला, संवाददाता। श्री बालाजी महाराज घाटा मेंहदीपुर धाम का पंचम स्वामनी हवनोत्सव एवं विशाल महाभंडारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। चार दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन के दौरान अखंड रामायण पाठ, भव्य निशान शोभायात्रा, जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। भारतीय विद्यालय के मैदान में आयोजित भव्य जागरण कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें मनमोहक झांकियों के साथ भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक उतरौला की धर्मपत्नी सुनीता वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। भजन गायिका अर्पणा मिश्र ने "मेरे झोपड़ी के भाग्य खुल जाएंगे, राम आएंगे" और "तेरा बालाजी सरकार डंका बाजे मेंहदीपुर" जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.