मेंहदिया में फंदे से लटका मिला युवक का शव
सुल्तानपुर, मई 30 -- जयसिंहपुर,संवाददाता। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पीढ़ी मेंहदिया में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में टिनशेड के नीचे लोहे की पाइप के सहारे रस्सी से लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पीढ़ी मेंहदिया गांव निवासी भोला नाथ (35) पुत्र रामजीत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी पत्नी ललिता बेटे दीपक और दिव्यांश के साथ अपने मायके गई हुई थी। मां चमेला देवी भी अपने मायके गई थी। भोलानाथ घर पर अकेला था। शनिवार दोपहर कर्मी जब जनगणना के संबंध में उसके घर पहुंचे तो टिनशेड के पर्दे को हटाकर देखा तो दंग रह गए। भोलानाथ का शव पाइप के सहारे रस्सी से लटक रहा था। कर्मियों ने मामले की सूचना पड़ोस में दी। सूचना पर पहुंचे पड़ोसियों ने रस्सी काटकर भोलानाथ को नीचे उतारा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.