संतकबीरनगर, जनवरी 10 -- मेंहदावल, हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी व भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने मेंहदावल रोडवेज परिसर से शुक्रवार को नई बस सेवा की सौगात दी। जनता सेवा अभियान के तहत मेंहदावल से बस्ती तक नई बस सेवा का शुभारम्भ किया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आभार जताया। विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह नई बस सेवा मेंहदावल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इससे किसानों, छात्रों, मजदूरों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब लोगों को शिक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.