संतकबीरनगर, मार्च 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मेंहदावल तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर नामांकन एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। नामांकन जांच में सभी पत्र वैध पाए गए। अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन चार पदों पर चुनावी मुकाबला तय हो गया है, जबकि अन्य सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने से निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हुआ है। चुनाव 6 मार्च को कराया जाएगा। चुनाव अधिकारियों मुरारी लाल यादव, गोपाल प्रसाद और हरि गोविन्द राय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए गोपाल राय और रामकुमार यादव आमने-सामने होंगे। महामंत्री पद पर विजय कुमार और राजकुमार मिश्र के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीप्रकाश पाण्डेय और सूर्य प्रकाश दूबे ने दावेदारी पेश की है। वहीं वरिष्ठ उपायक्ष पद पर अभिषेक उपाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.