संतकबीरनगर, अप्रैल 28 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। बीते शनिवार की देर रात दावत से घर लौट रहे एक युवक के साथ लूट की घटना ने मेंहदावल और कैम्पियरगंज पुलिस को उलझन में डाल दिया। पीड़ित ने पहले मेंहदावल थाने में सूचना देकर तहरीर दी, लेकिन जांच में घटनास्थल गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र का निकला। इसके बाद मामला वहां ट्रांसफर कर दिया गया, जहां अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के हनुमत नगर निवासी मनोज कुमार गुप्ता, पुत्र स्व़ दुर्गा प्रसाद, मेंहदावल नगर निवासी जसवंत सिंह के यहां दावत में आए थे। यह भी पढ़ें- मोहनपुर:नकली पुलिस बन लूट करने मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज शनिवार की देर रात वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बढ़या ठाठर के पास राप्ती नदी पर ब...