संतकबीरनगर, मार्च 25 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल नगर पंचायत के कांटी मोहल्ला निवासी वरिष्ठ कवि ब्रम्हनाथ पांडेय 'मधुर' को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए साहित्य गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें लखनऊ में उत्तर प्रदेश शासन के अंतर्गत राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा आयोजित भव्य साहित्यकार सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।समारोह के दौरान पूर्व जिलाधिकारी गोरखपुर एवं आईएएस अधिकारी डा़ हरिओम ने ब्रम्हनाथ पांडेय 'मधुर' को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) एवं सम्मान राशि का चेक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामयी बना दिया। ब्रम्हनाथ पांडेय 'मधुर' विगत कई दशकों से साहित्य साधना में निरंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.