संतकबीरनगर, जुलाई 22 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे से निकलकर बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाली मेंहदावल की बेटी श्रेया परिहार ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कंटेंट क्रिएटर श्रेया ने मुंबई में आयोजित टीवी रियलिटी शो तुम हो ना घर की सुपर स्टार का खिताब जीतकर एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया है।अभिनेता राजीव खंडेवाल द्वारा होस्ट किए जाने वाले तुम हो ना घर की सुपरस्टार शो में देश भर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और संघर्ष को मंच देने वाले इस कार्यक्रम में श्रेया ने हर चुनौती का आत्मविश्वास के साथ सामना किया। अपने शानदार प्रदर्शन और प्रभावशाली व्यक्तित्व के दम पर उन्होंने निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीतते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। श्रेया ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के ...