सीवान, फरवरी 14 -- सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ मंदिर मेहंदार के पूर्वी भिंडा पर शनिवार की शाम मेहंदार महोत्सव हुआ। पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक कर्णजीत सिंह, डीएम विवेक रंजन, एसपी पूरन झा ने मिलकर संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि महोत्सव से स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा मिलता है। स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है जिससे उन्हें पहचान मिलती है और उनकी कला का प्रसार होता है। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि महोत्सव से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है। सरकार लगभग 40 महोत्सव को आयोजन करती है। एसपी पूरन कुमार झा ने मेहंदार के एतिहासिकता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डीडीसी मुकेश कुमार, उप समहर्ता, जुली कुमारी, शालू, सुजीत कुमार, सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.