चक्रधरपुर, मई 9 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल मंडल संयोजक शशि रंजन मिश्रा की अगुआई में चक्रधरपुर रेल मंडल के नवनियुक्त एडीआरएम अनुप पटेल से मुलाकात की और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मेंस यूनियन का प्रतिनिधि मंडल ने एडीआरएम से ट्रेन मैनेजर सहित रनिंग कर्मियों का वर्ष 2023 एवं 2023 का लंवित ओटी भुगतान सहित रेल कर्मियों की विभिन्न मांगों से अवगत कराया और मामले की समाधान कराने की मांग की। मौके पर एडीआरएम ने भी उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.