चक्रधरपुर, जनवरी 14 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के बंडामुंडा ब्रांच के पूर्व ब्रांच सचिव ए के राय उर्फ पाढिया दा का मंगलवार को 12 बजे ईलाज के दौरान विशाखापट्टनम में निधन हो गया। वे बंडामुंडा पीडब्ल्यूआई कार्यालय में मैट के रुप कार्यरत थे। बता दे कि पिछले लंबे समय से वे बीमार चल रहे थे और उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। जिसमें इनफेक्शन होने के कारण वे चेकअप के लिए विशाखापट्टनम गये थे, जहां मंगलवार को करीब साढे 12 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके विभागीय कर्मियों के साथ यूनियन के पदाधिकारियों में शोक की लहर छा गई। वहीं यूनियन के बंडामुंडा ब्रांच द्वारा आगामी बुधवार को शोकसभा का आयोजन किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.