चक्रधरपुर, मई 9 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडल संयोजक शशि रंजन मिश्रा की अगुआई में चक्रधरपुर रेल मंडल के नवनियुक्त एडीआरएम अनुप पटेल से मुलाकात की। इस दौरान उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने एडीआरएम से ट्रेन मैनेजर सहित रनिंग कर्मियों का वर्ष 2023 का लंवित ओटी भुगतान सहित रेल कर्मियों की विभिन्न मांगों से अवगत कराया और मामले के समाधान की मांग की। एडीआरएम ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान मेंस कांग्रेस के आर के मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मेंस यूनियन ने किया नवनियुक्त एडीआरएम का स्वागत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.