मेंस कांग्रेस ने एएआरएम अंकिता सिंह से की परिचयात्मक बैठक
बोकारो, सितम्बर 30 -- बोकारो, प्रतिनिधि। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस, बोकारो शाखा की टीम ने मंगलवार को आईआरएमएस ट्रैफिक क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक-2 अंकिता सिंह के साथ परिचयात्मक बैठक की। शाखा सचिव राजन कुमार उपाध्याय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया व सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। रेलवे इंस्टीट्यूट के सचिव सुब्रत शाह ने पर्यावरण संरक्षण व हरित परिसर का संदेश देते हुए अंकिता सिंह को पौधा भेंट किया। बैठक में रेलवे कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों, आपसी समन्वय व बेहतर कार्य वातावरण को लेकर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। मेंस कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में रेल प्रशासन व कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा बोकारो क्षेत्र में रेलवे से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी। मौके पर प्रदीप कुमार भौमिक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.