नई दिल्ली, जनवरी 16 -- मेंस्ट्रुअल कप आज के समय में पीरियड्स मैनेजमेंट का एक सुरक्षित, इको-फ्रेंडली और किफायती विकल्प बनकर उभर रहा है। बावजूद इसके, कई महिलाओं के मन में अब भी इसे लेकर डर और झिझक बनी हुई है। सबसे आम सवाल यही होता है- 'इतना बड़ा मेंस्ट्रुअल कप अंदर कैसे जाएगा?' इस पर डॉक्टर तान्या साफ कहती हैं कि मेंस्ट्रुअल कप इंसर्ट करना बिल्कुल भी रॉकेट साइंस नहीं है।आसान तरीकाडॉक्टर के अनुसार, मेंस्ट्रुअल कप को सही तरीके से इस्तेमाल करने की पहली और सबसे अहम स्टेप है- परफेक्ट फोल्ड ढूंढना। आमतौर पर पंच डाउन फोल्ड सबसे आसान माना जाता है। इसमें कप को एक तरफ से दबाकर छोटा किया जाता है जिससे उसका साइज कम हो जाता है और उसे डालना आसान हो जाता है।डॉक्टर तान्या बताती हैं कि वजाइना एक बेहद elastic और stretchable organ है। यही वजह है कि बच्चे का स...