मेंशन समर्थक ने निगम के जेई को दी जान से मारने की धमकी
धनबाद, जून 17 -- सिंह मेंशन समर्थक अमित गुप्ता ने नगर निगम के जूनियर इंजीनियर विकास कुमार को मोबाइल पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सरायढेला क्षेत्र में जबरन बोरिंग करा रही गाड़ी को जब्त करने से क्षुब्ध अमित गुप्ता ने जेई के मोबाइल पर फोन कर गाली-गलौज की। आरोप है कि अमित गुप्ता ने जेई से कहा कि इतना मारेंगे कि तुमको असर्फी अस्पताल से कोलकाता रेफर करा देंगे। जेई की शिकायत पर सरायढेला पुलिस ने दो बोरिंग गाड़ी को जब्त किया। दोनों गाड़ियों के चालक और मालिक के अलावा अमित गुप्ता के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, अवैध रूप से बोरिंग करने, सरकारी सेवक के साथ गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जेई ने मामले की जानकारी फौरन नगर आयुक्त आशीष गंगवार को दी। नगर आयुक्त ने मामले को गंभीरता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.