फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को विकास खंड बढ़पुर की ओर से कंपोजिट विद्यालय धन्सुआ में मेरे सपनों का भारत 2047 विषय पर चित्र चार्ट प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र सिंह राठौर मुख्य अतिथि रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने 2047 के विकसित और आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को चित्रों में उकेरा। मुख्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की। प्रतियोगिता में शिल्पी, प्रांसी, शिखा, विकास और पल्लवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयनित पांचों बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- बच्चों के सपनों में दिखा विकसित भारत का संकल्प कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा ...