सोनभद्र, दिसम्बर 4 -- अनपरा,संवाददाता। प्रेसिडेंट एआईसीडब्लुएफ एवं मेंबर ऑफ सेफ्टी बोर्ड कोल इंडिया जी के श्रीवास्तव आगामी नौ दिसम्बर से 13 दिसम्बर के बीच एनसीएल की कई खदनों का निरीक्षण कर वहां सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लेंगे। उक्त आशय की जानकारी कोल फील्ड लेबर यूनियन सीटू एनसीएल के महामंत्री पीएस पाण्डेय ने देते हुए बताया कि जीके श्रीवास्तव नौ दिसम्बर को बीना ओपेन कास्ट माइन का निरीक्षण करेंगे। दस दिसम्बर को वह खड़िया खदान व ब्लॉक बी खदान में सुरक्षा इंतजाम देखेंगे। 11 दिसम्बर को उनका निगाही और अमलोरी खदानों मे जाना होगा। इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं में आयोजित संगठनात्मक बैठकों में भी शिरकत कर कैडर का मार्गदर्शन कर सकते है। 13 दिसम्बर को वह वापस लौट जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.