मेंथा प्लांट से लौट रहे किसान की सर्पदंश से मौत
बदायूं, जून 19 -- कुंवरगांव,संवाददाता। मेंथा प्लांट पर मेंथा डालकर घर लौट रहे किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। किसान की मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर जांच शुरू कर दी है वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- मेंथा प्लांट से लौट रहे किसान की सर्पदंश से मौतमामला विवरण मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र के अहिरुइया गांव का है। यहां के रहने वाले नेत्रपाल 50 वर्ष पुत्र रोशन लाल गुरुवार को मेंथा प्लांट पर मेंथा की फसल डालने गए थे। इसी दौरान जब वह घर लौट रहे थे तभी उन्हें सांप ने डस लिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गए। जैसे ही परिवार के लोगों को जानकारी मिली तो परिवार के लोग नेत्रपाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां उनकी मौत हो चुकी थी। किसान की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।पुलिस की कार्रवाई नेत्रपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.