मेंथा टंकी फटने से झुलसी महिला की हालत गंभीर
बाराबंकी, जून 17 -- दरियाबाद। थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में मेंथा पेराई के दौरान टंकी तेज धमाके के साथ फट जाने में घायल हुए महिला समेत तीन लोगों का इलाज लखनऊ के सिविल अस्पताल में चल रहा है। जिसमें दो घायलों की हालत में सुधार है। महिला की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। अकबरपुर गांव निवासी रामफेर अपनी मेंथा की टंकी पर पेराई कर रहे थे। अचानक तेज धमाके के साथ टंकी फट गई। जिसमें रामफेर की पत्नी रूपरानी, पुत्र सुभम और भाई हरिभजन गए थे। जिन्हें जिला अस्पताल से सिविल अस्पताल भेजा गया था। जहां पर दो की हालत में सुधार है वही महिला रूपरानी की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। यह भी पढ़ें- गर्म तेल में गिरकर महिला झुलसी, इलाज जारी यह भी पढ़ें- सिलेंडर ब्लास्ट के घायलों की हालत नाजुक, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा यह भी पढ़ें- गर्म तेल में गिरकर महिला झुलसी, इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.