मेंथा किसानों को दी उन्नत खेती और पुनर्योजी कृषि की जानकारी
अमरोहा, मई 30 -- मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव बिहापुरी में शुक्रवार को नोरेक्स के संयोजन में मेंथा किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीमैप वैज्ञानिक डॉ.राकेश कुमार व डॉ.संतोष केदार ने तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में किसानों को मेंथा की आधुनिक खेती, फसल प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा पुनर्योजी कृषि पद्धतियों की जानकारी दी। किसानों को ऐसी टिकाऊ खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया, जिससे खेती की लागत कम हो और उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो सके। मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटाने व प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर भी जोर दिया। नोरेक्स की ओर से क्वालिटी एवं सस्टेनेबिलिटी हेड ललित कुमार, सस्टेनेबिलिटी मैनेजर डॉ.अनुराग नाथ, एग्रोनॉमिस्ट अरुण कुमार, दीपक शर्मा, फील्ड ऑफिसर अनिकेत व तेजपाल ने भी विचार रखे। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.