मेंटेनेंस वर्क : राजधानी समेत सात ट्रेनें विलंब से पहुंची
मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। विभिन्न रूटों पर जारी मेंटनेंस वर्क के कारण रविवार को मुजफ्फरपुर आने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। इस कारण जंक्शन पर राजधानी समेत सात प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं। नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम के अनुसार 20503 राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे 25 मिनट लेट रही। वहीं, 13022 मिथिला एक्सप्रेस दो घंटे 49 मिनट और 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस तीन घंटे 51 मिनट की देरी से आई। 05545 रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल चार घंटे 04 मिनट और 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल चार घंटे 11 मिनट विलंब से पहुंची। सबसे अधिक 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल सात घंटे 07 मिनट की देरी से आई। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी हुई। रेल पदाधिकारियों ने बताया कि मेंटनेंस कार्य के कारण ट्रेने विलंब ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.