मोतिहारी, जनवरी 9 -- पहाड़पुर। प्रखंड के विद्युत शक्ति उपकेंद्र सटहा में दो दिन मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इस कारण सटहा विद्युत उपकेंद्र के सभी फ़िडरों में शनिवार व रविवार को सुबह 11 बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के कनीय अभियंता ज्योतिष कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ एवं स्थाई बनाने के उद्देश्य से मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है। वहीं इस दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि अपने आवश्यक कार्य सुबह 11 बजे के पूर्व में ही निपटा लें। कार्य पूर्ण होते ही सभी फीडरों की आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...